विश्व कप | हारकर भी भारत को मिला करोड़ों का ईनाम, इंग्‍लैंड को मिले इतने करोड़

  1. Home
  2. Sports

विश्व कप | हारकर भी भारत को मिला करोड़ों का ईनाम, इंग्‍लैंड को मिले इतने करोड़

लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) दुनिया को 23 साल बाद नया विश्व कप चैंपियन मिल गया। इंग्लैंड ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व विजेता का तमगा हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में हार गयी भारतीय टीम के खाते में 5.6 करोड़ रुपए की रकम आई। इंग्लैंड के खाते में करीब 28


विश्व कप | हारकर भी भारत को मिला करोड़ों का ईनाम, इंग्‍लैंड को मिले इतने करोड़

लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) दुनिया को 23 साल बाद नया विश्‍व कप चैंपियन मिल गया। इंग्लैंड ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व विजेता का तमगा हासिल किया।

सेमीफाइनल मुकाबले में हार गयी भारतीय टीम के खाते में 5.6 करोड़ रुपए की रकम आई। इंग्‍लैंड के खाते में करीब 28 करोड़ (40 लाख डॉलर) रुपए आए। न्‍यूजीलैंड की टीम फाइनल हारने के गम को लंबे समय तक नहीं भूल पाएगी, लेकिन उसके खाते में करीब 14 करोड़ (20 लाख) रुपए आए हैं।

किसको  कितनी ईनामी राशि

इंग्‍लैंड (वर्ल्‍ड चैंपियन)    40 लाख डॉलर (28 करोड़ रुपए)

न्‍यूजीलैंड (रनर्स-अप)     20 लाख डॉलर (14 करोड़ रुपए)

भारत (सेमीफाइनलिस्‍ट)  8 लाख डॉलर (करीब 5.6 करोड़ रुपए)

ऑस्‍ट्रेलिया (सेमीफाइनलिस्‍ट) 8 लाख डॉलर (करीब 5.6 करोड़ रुपए)

लीग चरण में मैच जीतने वाली टीमों को   40-40 हजार डॉलर (28 लाख रुपए)

नॉकआउट में पहुंचने वाली हर टीम को     1-1 लाख डॉलर (70 लाख रुपए)

विश्व कप | हारकर भी भारत को मिला करोड़ों का ईनाम, इंग्‍लैंड को मिले इतने करोड़

वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी का वजन- विश्‍व कप की ट्रॉफी 11 किलो की है। यह सोने और चांदी से मिलकर बनी है। इसके ऊंचाई 60 सेंटीमीटर है। इसका ग्‍लोब सोने से बना है। यह ग्‍लोब तीन मुड़े हुए स्‍तंभ पर टिका है। इन स्‍तंभों का आकार स्‍टंप्‍स और बेल्‍स की तरह है। यह ट्रॉफी पहली बार 1999 में बनी थी। असली ट्रॉफी आईसीसी के पास है जबकि विजेता की ट्रॉफी रेप्लिका दी जाती है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे