चीनी सैनिकों संग हिंसक झड़प में घायल जवान ने बताया गलवान घाटी में उस रात क्या हुआ ?

  1. Home
  2. Country

चीनी सैनिकों संग हिंसक झड़प में घायल जवान ने बताया गलवान घाटी में उस रात क्या हुआ ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए जवान सुरेंद्र सिंह का इलाज लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उन्हें 12 घंटे बाद होश आया। आज तक की खबर के अनुसार घायल जवान सुरेंद्र सिंह ने गलवान घाटी


चीनी सैनिकों संग हिंसक झड़प में घायल जवान ने बताया गलवान घाटी में उस रात क्या हुआ ?

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) लद्दाख की गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए जवान सुरेंद्र सिंह का इलाज लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां उन्हें 12 घंटे बाद होश आया।

आज तक की खबर के अनुसार घायल जवान सुरेंद्र सिंह ने गलवान घाटी में हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी सैनिकों ने धोखे से गलवान घाटी से निकलने वाली नदी पर अचानक भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। करीब 4 से 5 घंटे तक नदी में ही सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहा। उस वक्त भारत के करीब 2 से ढाई सौ जवान मौजूद थे जबकि चीन के 1000 से अधिक जवान थे।

शहीद कर्नल संतोष बाबू की मासूम बेटी की ये तस्वीर आपको भावुक कर देगी

उन्होंने बताया कि गलवान घाटी की नदी में हाड़-मांस को गला देने वाले ठंडे पानी में यह संघर्ष चलता रहा। उनका कहना था कि जहां यह संघर्ष हुआ उस नदी के किनारे मात्र एक आदमी के लिए निकलने की जगह थी इसलिए भारतीय सैनिकों को संभलने में भारी परेशानी हुई नहीं तो भारतीय सैनिक किसी से कम नहीं थे। भारतीय सैनिक भी चीन के सैनिकों को अच्छा सबक सिखा सकते थे लेकिन हम पर उन्होंने साजिश के तहत और धोखे से हमला किया।

उन्होंने फोन पर बताया कि अब वह स्वस्थ हैं और लद्दाख के सैनिक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है, उनके एक हाथ में फैक्चर है और सिर में करीब एक दर्जन टांके लगे हैं।

उन्होंने उस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 5 फुट गहरे पानी में करीब 5 घंटे चले संघर्ष में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए थे और अन्य सैनिकों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें तब तक होश था इसके बाद उन्हें लद्दाख के हॉस्पिटल में ही आकर करीब 12 घंटे बाद होश आया।

जाबांज सुरेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर जिले के नौगांवा ग्राम के रहने वाले हैं। घटना की सूचना के बाद से परिजन चिंतित हैं लेकिन लद्दाख के अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र सिंह से फोन पर परिजनों की बात होने के बाद उन्हें ढांढस बंधा है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे