उम्र में भी गड़बड़झाला, 5 साल में सिर्फ 3 साल ही बढ़ी नेता जी की आयु

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

उम्र में भी गड़बड़झाला, 5 साल में सिर्फ 3 साल ही बढ़ी नेता जी की आयु

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में इस बार कुछ विधायकों के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost दरअसल कुछ विधायक ऐसे हैं, जिनकी उम्र साल में सिर्फ तीन साल ही बढ़ी, हो


उम्र में भी गड़बड़झाला, 5 साल में सिर्फ 3 साल ही बढ़ी नेता जी की आयु

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में इस बार कुछ विधायकों के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

दरअसल कुछ विधायक ऐसे हैं, जिनकी उम्र साल में सिर्फ तीन साल ही बढ़ी, हो गए न हैरान ! जी हां इस चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा हुआ है एडीआऱ की उस रिपोर्ट से जो इन नेताओं के शपथ पत्र के आधार पर तैयार की गई है।

सबसे पहले बात करते हैं 2012 में द्वाराहाट सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मदन सिंह बिष्ट की। बिष्ट ने 2012 में अपनी उम्र 51 साल दर्शायी थी लेकिन इस बार उन्होंने अपनी उम्र 54 साल दर्शाई है यानि बिष्ट के हिसाब से पांच साल में उनकी उम्र तीन साल  बढ़ी।

इसी तरह अल्मोड़ा से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मनोज तिवारी पांच साल पहले 2012 में 42 साल के थे लेकिन 2017तक उनकी उम्र तीन साल ही बढ़ पाई। उन्होंने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि अभी उनकी उम्र 45 साल ही है।

मैदान में 200 करोड़पति, कांग्रेस के 52 तो BJP के 48 उम्मीदवार करोड़पति

घनसाली से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए भीमलाल आर्य की उम्र 2012के विधानसभा चुनाव में 30 साल थी। पांच साल बाद अब उन्होंने अपनी उम्र 33 वर्ष दर्शाई है।

इसी तरह पिथौरागढ़ से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचाने वाले मयूख महर तब 56 साल के थे और इस बार उन्होंने अपनी उम्र 59 साल दर्ज कराई है। पांच साल बाद महर की उम्र भी तीन साल ही बढ़ी।

अब सामने आया हरीश रावत का ‘राऊडी’ अवतार, देखें वीडियो

वोट देने से पहले यहां जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं आपके नेता जी ?

BJP के इस महाराज की संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपको होश !

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे