क्या कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा ?

  1. Home
  2. Dehradun

क्या कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा ?

राज्य गठन के बाद से ही चकराता विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां पर भाजपा बीते तीन चुनाव में कांग्रेस का गढ़ नहीं भेद पाई है। 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत की हैट्रिक बना चुके कांग्रेस के प्रीतम सिंह एक बार फिर से मैदान में हैं। अब


क्या कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा ?

राज्य गठन के बाद से ही चकराता विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां पर भाजपा बीते तीन चुनाव में कांग्रेस का गढ़ नहीं भेद पाई है। 2002, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत की हैट्रिक बना चुके कांग्रेस के प्रीतम सिंह एक बार फिर से मैदान में हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

भाजपा ने इस सीट पर इस बार मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान को टिकट दिया है। इससे पहले इस सीट पर मुन्ना सिंह चौहान 2002 और 2012 में चुनाव लड़ चुके हैं तो मधु चौहान 2007 में मैदान में थी लेकिन तीनों ही बार ये दोनों दूसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब नहीं हो पाए।

जनजातीय बहुल जौनसार-बावर की आरक्षित चकराता सीट के सियासी हालात सूबे की अन्य विधानसभा सीटों से भिन्न हैं। पिछले तीन चुनावों में यहां भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों ने ताल जरूर ठोकी, मगर वे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। शायद इसीलिए अन्य दलों के प्रत्याशी इस बार भी चकराता से चुनाव लड़ने का साहस तक नहीं जुटा पाए।

आजतक का ओपिनियन पोल | उत्तराखंड में भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत !

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चकराता सीट से ताल ठोक रहे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। वर्ष 2012 के विस चुनाव के मुकाबले इस बार यहां प्रत्याशियों की संख्या चार पर सिमट गई।

क्या कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगा पाएगी भाजपा ?

इस चुनाव में चकराता से लगातार तीन बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान, बसपा प्रत्याशी दौलत कुंवर और एक निर्दल स्वराज सिंह चौहान मैदान में हैं। माना जा रहा कि इस बार भी यहां मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह व भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान के बीच ही होना है। हालांकि बसपा के टिकट पर भाग्य आजमा रहे दौलत कुंवर इस बार चुनावी मुकाबले को रोचक बना सकते हैं।

उत्तराखंड का नया ओपिनियन पोल, जानिए किसकी बनेगी सरकार ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे