BJP के इस गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, जानिए किसने रोचक बनाया मुकाबला ?

  1. Home
  2. Dehradun

BJP के इस गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, जानिए किसने रोचक बनाया मुकाबला ?

राज्य की कई विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो चला है। इनमें से एक सीट देहरादून की देहरादून कैंट विधानसभा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही इस सीट पर कांग्रेस सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है


राज्य की कई विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प हो चला है। इनमें से एक सीट देहरादून की देहरादून कैंट विधानसभा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही इस सीट पर कांग्रेस सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है किन कांग्रेस के अपने ही उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा बने हुए हैं। इस सीट पर एक दिलचस्प पहलू य़हां से निर्दलीय ताल ठोक रहे प्रत्याशी अनूप नौटियाल भी हैं, जो पार्टी नहीं चेहरा देखकर वोट करने की बात मतदाताओं से कर रहे हैं और भाजपा और कांग्रेस को कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

इस सीट पर 2012 के नतीजों को देखें तो इस लिहाज से भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई देती है। 2012 में हरबंस कपूर ने 5095 मतों से जीत दर्ज की थी।

BJP के इस गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, जानिए किसने रोचक बनाया मुकाबला ?

कांग्रेस ने इस बार इस सीट पर सेँध लगाने के लिए अपना प्रत्याशी बदलते हुए सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला है। लेकिन कांग्रेस के दो बागी मनीष बिष्ट और लक्ष्मण सिंह नेगी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मुश्किल खड़ी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही टिकट के दावेदारों में थे और टिकट न मिलने पर अब निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

BJP के इस गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, जानिए किसने रोचक बनाया मुकाबला ?

हालांकि भाजपा यहां पर बगावत से नहीं जूझ रही है लेकिन इस सीट पर निर्दलीय ताल ठोक रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व उत्तराखंड संयोजक अनूप नौटियाल इस सीट पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं और मतदाताओं में भरोसा जगाने की कोशिश कर रहे हैं। जाहिर है नौटियाल पर मतदाताओं ने भरोसा किया तो वे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के वोटरों में सेंध लगाकर हार-जीत के समीकरण को गड़बड़ा जरुर सकते हैं।

बहरहाल जीत किसकी होगी ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे लेकिन फिलहाल भाजपा का गढ़ रही इस विधानसभा में इस बार जंग रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

इन 21 सीटों पर 24 के फेेर में फंसी कांग्रेस, गड़बड़ा सकता है जीत का गणित !

इन 16 विधानसभा सीटों में अपनों से घिरी BJP, मुश्किल हुई जीत की राह !

टूट न जाए सपना, आखिर कौन बिगाड़ रहा है महाराज का खेल ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे