जानिए क्या अपने इस गढ़ को बचाने में सफल हो पाएगी BJP ?

  1. Home
  2. Dehradun

जानिए क्या अपने इस गढ़ को बचाने में सफल हो पाएगी BJP ?

राज्य की कई विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। इनमें से एक सीट देहरादून की देहरादून कैंट विधानसभा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही इस सीट पर कांग्रेस सेंध लगाने की पूरी कोशिश की है लेकिन कांग्रेस के


जानिए क्या अपने इस गढ़ को बचाने में सफल हो पाएगी BJP ?

राज्य की कई विधानसभा सीटों पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। इनमें से एक सीट देहरादून की देहरादून कैंट विधानसभा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही इस सीट पर कांग्रेस सेंध लगाने की पूरी कोशिश की है लेकिन कांग्रेस के अपने ही उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा बने हुए हैं। इस सीट पर एक दिलचस्प पहलू य़हां से निर्दलीय ताल ठोक रहे प्रत्याशी अनूप नौटियाल भी हैं, जो पार्टी नहीं चेहरा देखकर वोट करने की बात लेकर मतदाताओं के बीच गए थे और भाजपा और कांग्रेस को उन्होंने कड़ी चुनौती भी दी है।

इस सीट पर 2012 के नतीजों को देखें तो इस लिहाज से भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई देती है। 2012 में हरबंस कपूर ने 5095 मतों से जीत दर्ज की थी।

जानिए क्या अपने इस गढ़ को बचाने में सफल हो पाएगी BJP ?

कांग्रेस ने इस बार इस सीट पर सेँध लगाने के लिए अपना प्रत्याशी बदलते हुए सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला है। लेकिन कांग्रेस के दो बागी मनीष बिष्ट और लक्ष्मण सिंह नेगी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मुश्किल खड़ी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने ही टिकट के दावेदारों में थे और टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा है।

जानिए क्या अपने इस गढ़ को बचाने में सफल हो पाएगी BJP ?

हालांकि भाजपा यहां पर बगावत से नहीं जूझ रही है लेकिन इस सीट पर निर्दलीय ताल ठोक रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व उत्तराखंड संयोजक अनूप नौटियाल इस सीट पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं और मतदाताओं में भरोसा जगाने की कोशिश कर रहे हैं। जाहिर है नौटियाल पर मतदाताओं ने भरोसा किया तो वे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के वोटरों में सेंध लगाकर हार-जीत के समीकरण को गड़बड़ा जरुर सकते हैं।

बहरहाल जीत किसकी होगी ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे लेकिन फिलहाल भाजपा का गढ़ रही इस विधानसभा में इस बार जंग रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे