इन सीटों पर सबकी निगाहें, दांव पर इन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

इन सीटों पर सबकी निगाहें, दांव पर इन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए रिकार्ड 68 वोटिंग की है जो 70 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost मतदान के बाद अब सबको बेसब्री से नतीजों का


इन सीटों पर सबकी निगाहें, दांव पर इन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाते हुए रिकार्ड 68 वोटिंग की है जो 70 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।  अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

मतदान के बाद अब सबको बेसब्री से नतीजों का इंतजार है लेकिन नतीजों के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। चुनाव नतीजे 11 मार्च को सामने आएंगे।

इस चुनाव में प्रदेश के कई दिग्गजों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है। आखिर कौन है वो दिग्गज जिन पर सबकी निगाह रहेगी।

उत्तराखंड के अहम चेहरे और अहम सीटें

  • किच्छा विधानसभा सीट – इस सीट पर मुखयमंत्री हरीश रावत खुद मैदान में हैं, ऐसे में इस सीट पर सबकी निगाहें रहेंगी।
  • हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट – मुख्यमंत्री हरीश रावत किच्छा के साथ ही इस सीट से भी चुनाव मैदान में हैं।
  • चौबटाखाल विधानसभा सीट- बीजेपी के सतपाल महराजा भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
  • रानीखेत विधानसभा सीट – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट यहां से मैदान में हैं और कांग्रेस के करण मेहरा के साथ कड़े मुकाबले में फंसे हुए हैं।
  • सहसपुर विधानसभा सीट – इस सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को टिकट मिला है, ये विधायक सहदेव पुंडीर के खिलाफ मैदान में हैं। इसी सीट पर बीजेपी की बागी लक्ष्मी अग्रवाल भी मैदान में हैं।
  • हल्द्वानी विधानसभा सीट – कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा ह्रय्देश मैदान में हैं, इनको बीजेपी के जोगेन्द्र रौतेले से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • कोटद्वार विधानसभा सीट – कांग्रेस के बागी हरक सिंह रावत भाजपा के टिकट में मैदान में हैं, इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस से सुरेन्द्र नेगी से है।
  • यमकेश्वर विधानसभा सीट- पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी यहां से मैदान में हैं, उन्हें भाजपा के बागी शैलेन्द्र रावत कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
  • बाजपुर विधानसभा सीट – कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे यशपाल आर्य भाजपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
  • सितारगंज विधानसभा सीट – इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और अब भाजपा के नेता विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुण मैदान में हैं।
  • जागेश्वर विधानसभा सीट – विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मैदान में हैं, बीते साल मार्च में घटित सियासी घमासान को लेकर खासे चर्चा में रहे थे।

हालांकि इसके आलावा दिग्गज तो और भी हैं, लेकिन ये विधानसभा सीटें ऐसे ही जिनके परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहेगा। खास बात ये भी है कि इस विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे ये सात नेताओं के लिए चुनाव परिणाम इनका राजनीतिक भविष्य भी तय करेगा। ऐसे में देखना रोचक होगा कि इन विधानसभा सीटों की जनता किसे सरताज चुनती है। जनता का फैसला 11 मार्च को चुनावी नतीजों के साथ ही सामने आएगा।

जानिए क्या है वोट प्रतिशत बढ़ने के मायने, किसकी बनेगी सरकार ?

मतदान में अव्वल रहा उत्तरकाशी तो फिसड्डी रहा अल्मोड़ा जिला

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे