अजय भट्ट चुनाव क्या हारे, अब सरकार में भी हो रही है अनदेखी !

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

अजय भट्ट चुनाव क्या हारे, अब सरकार में भी हो रही है अनदेखी !

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अल्मोड़ा जिले की रानीखेत विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब अल्मोड़ा जिला सरकार में भी जगह नहीं बना पाया है। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अजय भट्ट की चुनाव हारने के बाद अब त्रिवेंद्र सरकार में अनदेखी हो रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक


अजय भट्ट चुनाव क्या हारे, अब सरकार में भी हो रही है अनदेखी !

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अल्मोड़ा जिले की रानीखेत विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब अल्मोड़ा जिला सरकार में भी जगह नहीं बना पाया है। जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या अजय भट्ट की चुनाव हारने के बाद अब त्रिवेंद्र सरकार में अनदेखी हो रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो कम से कम ऐसा ही प्रतीत होता है। दरअसल त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल गठन में मुख्यमंत्री के गृह जिले से तो तीन – तीन मंत्री सरकार में हैं लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के गृह जिले अल्मोड़ा की एंट्री तक नहीं हो पाई है। हालांकि अल्मोड़ा के अलावा उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग जिले को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है लेकिन भट्ट के जिले की अनदेखी चर्चा का विषय बनी हुई है।

किस जिले से कितने मंत्री | मंत्रिमंडल में पौड़ी जिले को सबसे ज्यादा जगह मिली है। पौड़ी से सतपाल महाराज( चौबट्टाखाल), हरक सिंह रावत(कोटद्वार) और श्रीनगर से पहली बार सदन में पहुंचे डॉक्टर धन सिंह रावत को राज्य मंत्री के रूप मे जगह मिली है। जबकि उधमसिंहनगर से कांग्रेस से बगावत कर बाजपुर जीते यशपाल आर्य और गदरपुर को चौथी बार फतह कर आए अरविंद पांडे को जगह दी गई है। वहीं टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़ अल्मोड़ा जिले से एक-एक को मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। जबकि देहरादून जिले का खुद सीएम त्रिवेंद्र रावत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पांच पुराने कांग्रेसी भी मंत्रिमंडल में | त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में सात कैबिनेट मंत्री और दो राज्यमंत्री हैं। सात कैबिनेट मंत्री में से चार (यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत औऱ सुबोध उनियाल) तो पुराने कांग्रेसी हैं जबकि दो राज्य मंत्री में से एक (रेखा आर्या) पुरानी कांग्रेसी हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे