कश्मीर हिमस्खलन | लापता जवान का शव बर्फ में 12 फुट नीचे मिला

  1. Home
  2. Country

कश्मीर हिमस्खलन | लापता जवान का शव बर्फ में 12 फुट नीचे मिला

जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में हिमस्खलन के बाद लापता जवान का शव सेना के बचाव दल ने बरामद कर लिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना के बचाव दल ने अपने व्यापक तलाशी अभियान के तीसरे दिन जवान विजय कुमार का शव बर्फ में 12 फुट नीचे से बरामद किया। उन्होंने बताया कि खराब मौसम


जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में हिमस्खलन के बाद लापता जवान का शव सेना के बचाव दल ने बरामद कर लिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना के बचाव दल ने अपने व्यापक तलाशी अभियान के तीसरे दिन जवान विजय कुमार का शव बर्फ में 12 फुट नीचे से बरामद किया।

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बावजूद तलाशी अभियान पिछले तीन दिन से जारी रहा। हिमस्खलन वाले इलाके में 15 फुट तक बर्फ जम गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल ने गहराई तक की चीजों की जांच करने वाली रेडार, धातु डिटेक्टर समेत खोजी कुत्तों की भी मदद ली। विजय तमिलनाडु के तिरनेलवेल्ली जिले के वल्लारामापुरम गांव का रहने वाला था। उनके परिवार में उनके माता पिता और दो छोटी बहने हैं। प्रवक्ता ने कहा, सेना उनके पार्थिव शरीर को हिमस्खलन वाले इलाके से बाहर निकालने में लगी है। इसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए उनके जन्मस्थान ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमस्खलन में फंसे सिपाही सुजित को उसी दिन बचा लिया गया था और उसकी हालत चिकित्सीय रूप से स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुडडा ने विजय कुमार की मत्यु पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे