कोरोना का कहर | देशभर में जनता कर्फ्यू आज, जानिए क्या-क्या है बंद

  1. Home
  2. Country

कोरोना का कहर | देशभर में जनता कर्फ्यू आज, जानिए क्या-क्या है बंद

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया समेत भारत में भी दहशत का माहौल बना दिया है। देश में अब तक इसके 315 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का आंकड़ अब तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच राज्यों ने लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू कर दी


कोरोना का कहर | देशभर में जनता कर्फ्यू आज, जानिए क्या-क्या है बंद

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया समेत भारत में भी दहशत का माहौल बना दिया है। देश में अब तक इसके 315 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का आंकड़ अब तेजी से बढ़ रहा है।

इस बीच राज्यों ने लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इनमें राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है।

नही चलेंगी ट्रेनें– आज देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से शनिवार आधी रात के बाद से रविवार रात 10 बजे तक कोई भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलेगी। इसके अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेन भी रविवार सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगी। साथ ही दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में लोकल ट्रेन भी सिर्फ बहुत जरूरी रूट पर चलेंगी।

वहीं दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने रविवार को मेट्रो परिचालन बंद रखने का फैसला किया है। राजस्थान के जयपुर में भी 22 मार्च तक मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस सेवा भी जनता कर्फ्यू के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी। बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, और लखनऊ में भी मेट्रो का परिचालन नहीं करने का फैसला लिया गया है।

कोरोना का कहर | देशभर में जनता कर्फ्यू आज, जानिए क्या-क्या है बंद

बसों का भी नही होगा परिचालन- दिल्ली, यूपी समेत अधिकतर राज्यों में सरकारी बसों का परिचालन भी रविवार को नहीं होगा। तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और ओडिशा में भी सरकारी बसें नहीं चलेंगी।

नही चलेंगे ऑटो- देश की राजधानी दिल्ली में ऑटो नहीं चलेंगे। एक लाख से ज्यादा ड्राइवरों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन करने का फैसला किया है। दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ ने भी रविवार को बंद रखने का फैसला किया है।

कैब की नही मिलेगी सर्विस- अगर आप रविवार को ओला या उबर कैब बुक करना चाहेंगे तो आपको परेशानी झेलनी होगी। अधिकतर ड्राइवर सड़क पर नहीं होंगे। हालांकि आपात सेवा उपलब्ध रहेगी।

होटल-रेस्टोरेंट और सिनेमाघर रहेंगे बंद – अधिकतर राज्यों में रविवार को होटल और रेस्टोरेंट को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकारों की ओर से भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी मॉल्स, सिनेमाघर भी बंद रहेंगे।

पेट्रोल पंप रहेंगे बंद- पेट्रोल पंप को लेकर सभी राज्यों ने अपने-अपने हिसाब से निर्देश जारी किए हैं। इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने बंद का एलान किया है, जिससे यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

उड़ान परिचालनों को किया गया बंद- दिल्ली से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला लिया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी की गई सलाह के अनुसार, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों को अस्थायी रूप से 22 मार्च 29 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने की थी जनता से अपील- इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में रविवार यानी 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू की अपील की थी।

पीएम मोदी ने कहा था कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य सभी लोग जनता कर्फ्यू के दिन सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक घरों से बाहर न निकलने का संकल्प लें। साथ ही रविवार को ही शाम पांच बजे घरों के सामने या बालकनी में खड़े होकर डॉक्टर, मीडिया और होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों के लिए पांच मिनट तक ताली या थाली बजाकर सैल्यूट करें। रविवार को रेलवे ने भी सभी यात्री ट्रेनों को बंद रखने का ऐलान किया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे