21.5 करोड़ रुपये में बिकी 278 किलो की टूना मछली, तोड़ा पिछला रेकॉर्ड
तोक्यो (जापान) (उत्तराखंड पोस्ट) जापान में सूशी रेस्तरां चेन के मालिक ने तोक्यो के नए मछली बाजार में शनिवार को एक बड़ी टूना मछली को करीब 22 करोड़ की रेकॉर्ड कीमत में खरीदा है। यह टूना मछली जापान के उत्तरी तट से पकड़ी गई थी, जिसका वजन 278 किलोग्राम था। इस भीमकाय मछली के लिए
तोक्यो (जापान) (उत्तराखंड पोस्ट) जापान में सूशी रेस्तरां चेन के मालिक ने तोक्यो के नए मछली बाजार में शनिवार को एक बड़ी टूना मछली को करीब 22 करोड़ की रेकॉर्ड कीमत में खरीदा है।
यह टूना मछली जापान के उत्तरी तट से पकड़ी गई थी, जिसका वजन 278 किलोग्राम था। इस भीमकाय मछली के लिए लगी बोली 33.36 करोड़ येन यानी 21.5 करोड़ रुपये (31 लाख डॉलर) पर जाकर रुकी।
आपको बता दें कि टूना मछली एक लुप्त प्रजाति है। ‘टूना किंग’ के नाम से प्रसिद्ध कियोशी किमुरा ने यह कीमत चुकाई जो 15.5 करोड़ येन के पुराने रेकॉर्ड से दोगुनी है। यह कीमत भी 2013 में किमुरा ने ही चुकाई थी।
सूशी रेस्तरां चेन मालिक ने गर्व से से कहा, ‘यह सर्वोत्तम टूना है। मैं एक स्वादिष्ट, बेहद ताजी टूना खरीदने में कामयाब रहा।’ किमुरा ने नीलामी के बाद कहा, ‘जैसा शुरू में सोचा गया कीमत उससे ज्यादा थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारे ग्राहक इस बेहतरीन टूना का स्वाद ले सकेंगे।’
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे