जम्मू-कश्मीर में जवान विनोद कुमार शहीद, परिवार में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Country

जम्मू-कश्मीर में जवान विनोद कुमार शहीद, परिवार में मचा कोहराम

जम्मू कश्मीर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए। वहीं बेटे की शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी बीएसएफ के जवान विनोद कुमार (27) वर्ष 2013 में बीएसफ में भर्ती हुए


जम्मू-कश्मीर में जवान विनोद कुमार शहीद, परिवार में मचा कोहराम

जम्मू कश्मीर(उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू कश्मीर के राजौरी में बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए। वहीं बेटे की शहादत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी बीएसएफ के जवान विनोद कुमार (27) वर्ष 2013 में बीएसफ में भर्ती हुए थे। परिजनों ने बताया कि विनोद की तैनाती पंजाब के गुरदासपुर में थी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद विनोद की बटालियान की तैनाती जम्मू-कश्मीर में हो गई।

जम्मू-कश्मीर में जवान विनोद कुमार शहीद, परिवार में मचा कोहरामशहीद के पिता प्रेम सिंह और भाई वर्तमान में हरियाणा के पानीपत में रह रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में उनके घर पर बेटे की शहादत की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है।शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पहुंचेगा जहां पूरे सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे