JNU विवाद | शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है BJP : कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

JNU विवाद | शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है BJP : कांग्रेस

जेएनयू मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने मोदी सरकार पर समाज के बुद्धिजीवी एवं निर्बल वर्ग की आवाज को दबाने एवं कुचलने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि देश की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि करने वालों या देश द्रोही नारे लगाने


JNU विवाद | शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है BJP : कांग्रेस

JNU विवाद | शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करना चाहती है BJP : कांग्रेसजेएनयू मुद्दे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने मोदी सरकार पर समाज के बुद्धिजीवी एवं निर्बल वर्ग की आवाज को दबाने एवं कुचलने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि देश की संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि करने वालों या देश द्रोही नारे लगाने वालो को किसी भी कीमत पर में माफ नही किया जाना चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में देश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करने की साजिश का भी पर्दाफाश होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मथुरादत जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस साजिश को रच रही है और इस भाजपा के इस षड़यंत्र के खिलाफ 19 फरवरी को उत्तराखंड कांग्रेस के साथ ही बुद्धिजीवी, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन और प्रगतिशील विचारधारा के लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे