कन्हैया के बिगड़े बोल- कश्मीर में महिलाओं का रेप करते हैं सेना के जवान

  1. Home
  2. Country

कन्हैया के बिगड़े बोल- कश्मीर में महिलाओं का रेप करते हैं सेना के जवान

नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोपी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया ने एक बार फिर बिगड़े बोल बोले हैं। इस बार उसके निशाने पर भारतीय सेना के जवान हैं। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा महिलाओं का बलात्कार किया जाता है, सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का


कन्हैया के बिगड़े बोल- कश्मीर में महिलाओं का रेप करते हैं सेना के जवान

कन्हैया के बिगड़े बोल- कश्मीर में महिलाओं का रेप करते हैं सेना के जवाननई दिल्ली। देशद्रोह के आरोपी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया ने एक बार फिर बिगड़े बोल बोले हैं। इस बार उसके निशाने पर भारतीय सेना के जवान हैं। कन्हैया ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर में सेना द्वारा महिलाओं का बलात्कार किया जाता है, सुरक्षा के नाम पर जवान महिलाओं का बलात्कार करते हैं।

हालांकि कन्हैया ने ये भी कहा कि वो सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन जब उसने कश्मीर का जिक्र किया तो कहा कि वहां सेना बलात्कार करती है। कन्हैया ने कश्मीर में सेना को लेकर कहा कि हम सुरक्षाबलों का सम्मान करते हुए भी बोलेंगे कि कश्मीर में सेना द्वारा बलात्कार किया जाता है। हमारे आपस में मतभेद  हैं लेकिन इस देश को बचाने और इस देश के संविधान को बचाने में हमारे कोई मतभेद नहीं है। हम आजाद हिन्दुस्तान में समस्याओं से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गौरतलब है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में नौ फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए, जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दिल्ली उच्च न्यायालय ने उसे छह महीने की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे