उत्तराखंड | कर्ज से परेशान होकर खत्म किया पूरा परिवार, खुद भी दी जान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | कर्ज से परेशान होकर खत्म किया पूरा परिवार, खुद भी दी जान

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक सर्राफ व्यापारी ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रामपुर जिले के बिलासपुर थाने के सुभाषनगर निवासी ज्वेलर्स प्रदीप रस्तोगी कर्ज को लेकर पिछले कुछ दिनों से


उत्तराखंड | कर्ज से परेशान होकर खत्म किया पूरा परिवार, खुद भी दी जान

रुद्रपुर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक सर्राफ व्यापारी ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक रामपुर जिले के बिलासपुर थाने के सुभाषनगर निवासी ज्वेलर्स प्रदीप रस्तोगी कर्ज को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। आज सुबह सभी घरवाले बाहर गए थे। तभी प्रदीप ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी पत्नी प्रीति और मसूम बेटे सचिन को गोली मार दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

इसके बाद दोपहर को जब परिजन और परिचित घर पहुंचे तो घर मे तीनों लाश देख सबके होश उड़ गए। तीनों के शव देखकर घर के परिजनों में कोहराम मच गया।

उत्तराखंड | कर्ज से परेशान होकर खत्म किया पूरा परिवार, खुद भी दी जान

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भी प्रदीप ने अपनी दुकान में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी दुकान में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। उसने बताया था कि बदमाश उसकी दुकान से 66.400 ग्राम सोने के गहने व 460 ग्राम के पाजेब लूट ले गए। पुलिस अफसरों को तीन घंटे तक शहर में दौड़ते रहे। बाद में पता लगा कि सूचना फर्जी थी। उसने ये सब कर्जदारों से बचने के लिए किया था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे