कैलाश मानसरोवर यात्रा | कर्मचारियों को 5-5 लाख का अतिरिक्त बीमा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

कैलाश मानसरोवर यात्रा | कर्मचारियों को 5-5 लाख का अतिरिक्त बीमा

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पैदल मार्ग के शिविरों में रैकी करने के बाद कर्मचारी वापस आ गए हैं। निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे कर्मचारियों का पांच-पांच लाख का अतिरिक्त बीमा करा दिया गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से


कैलाश मानसरोवर यात्रा | कर्मचारियों को 5-5 लाख का अतिरिक्त बीमा

कैलाश मानसरोवर यात्रा | कर्मचारियों को 5-5 लाख का अतिरिक्त बीमाकैलास मानसरोवर यात्रा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पैदल मार्ग के शिविरों में रैकी करने के बाद कर्मचारी वापस आ गए हैं। निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे कर्मचारियों का पांच-पांच लाख का अतिरिक्त बीमा करा दिया गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से लेकर सितंबर के बीच चलती है।

25 दिन की यात्रा

कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों का पहला दल दिल्ली में आठ जून को एकजुट होगा। यहां चार दिन मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। पांचवें दिन यानि 12 जून को यात्रा काठगोदाम होते हुए रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंचेगी। यात्रा के अगले दिन का पड़ाव धारचूला रहता है। इसके बाद जीपों से यात्री सातवें दिन नारायण स्वामी आश्रम होते हुए सिरखा पहुंचते हैं। इसके बाद आठवें दिन गाला व नवें दिन बूंदी पहुंचते हैं। दसवें दिन का पड़ाव गुंजी तय है। 11वें दिन यात्री गुंजी में ही विश्राम करते हैं। 12 दिन का पड़ाव नाभीढांग में रहता है। 13 वे दिन तिब्बत में प्रवेश करते हैं। इसके बाद वहां सात दिन का समय लगता है। 21 वें दिन वापस तकलाकोट पहुचते हैं। इसके बाद दिल्ली जाने तक पूरे 25 दिन का समय लगता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे