इंदिरा जयसिंह पर भड़की कंगना, कहा- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए। दरअसल कुछ दिन पहले इंदिरा ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की
मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए।
दरअसल कुछ दिन पहले इंदिरा ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए, जिस पर कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर निशाना साधा है।
कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कंगना से निर्भया रेप केस के मुजरिमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अपना गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाना चाहिए। कंगना ने बताया कि उनमें से एक तो माइनर था, जो रेप करते हैं और जो रेप करने के काबिल हैं उसे किस हिसाब से माइनर बताया जा सकता है। कंगना ने कहा कि जो रिप्रड्यूस कर पा रहा है, जो रेप कर पा रहा है वो माइनर है ही नहीं। कंगना रनौत ने कहा, ‘ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए, उनको वहां पर लटका देना चाहिए। उनको पता होना चाहिए कि रेप क्या होता है और इसकी सजा क्या होती है।
कंगना ने कहा कि इतने साल से जो कुछ भी निर्भया के माता-पिता झेल रहे हैं, उनकी पूरी फैमिली की क्या हालत हो गई होगी। कहां जाएंगे वे इतना संघर्ष करके, ये कैसा समाज है जो चुपचाप मारने का क्या फायदा यदि आप कोई उदाहरण ही सेट नहीं कर पा रहे हैं। उनको चौराहे पर मारना चाहिए, लटका देना चाहिए।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे