कोरोना से पहले से संक्रमित थी बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर, FIR में हुआ ये सनसनीखेज खुलासा

  1. Home
  2. Country

कोरोना से पहले से संक्रमित थी बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर, FIR में हुआ ये सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटीं और लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में कई बड़े नेता, सासंद, अफसर शामिल हुए। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा


कोरोना से पहले से संक्रमित थी बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर,  FIR में हुआ ये सनसनीखेज खुलासा

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। मशहूर सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से लौटीं और लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में कई बड़े नेता, सासंद, अफसर शामिल हुए। पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने भी शिरकत की।

इसके बाद लखनऊ के आइसोलेशन वार्ड में उनके पूरे परिवार को भर्ती किया गया है। मगर कोरोना पर बेपरवाही बरतने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज की गयी जिसमें सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया गया कि कनिका कपूर को अपने कोरोना पीड़ित होने की जानकारी थी। आरोप है कि 11 मार्च को लंदन से भारत लौटी कनिका कपूर एयरपोर्ट अधिकारियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थीं।

हालांकि कनिका कपूर ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि स्क्रीनिंग हुई थी लेकिन आइसोलेशन में रहने की सलाह नहीं दी गई थी।

कोरोना से पहले से संक्रमित थी बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर,  FIR में हुआ ये सनसनीखेज खुलासा

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं, मगर इस खबर से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 96 सांसद परेशान हो गए हैं। ये वे सांसद हैं, जिनके साथ दो दिन पहले राष्ट्रपति भवन में दुष्यंत सिंह ब्रेक फास्ट कर चुके हैं। दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने वाले सांसद आइसोलेशन में जाने लगे हैं। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शुरुआत कर दी है।

कोरोना | एक पार्टी, मशहूर सिंगर और घर में कैद होने पर मजबूर हुए ये बड़े नेता !

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे