कोरोना का कहर | अब इस राज्य के मुख्यमंत्री भी कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Country

कोरोना का कहर | अब इस राज्य के मुख्यमंत्री भी कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती

बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आई थी। अब खबर है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना पॉजिटिव होने


कोरोना का कहर | अब इस राज्य के मुख्यमंत्री भी कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में भर्ती

बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आई थी। अब खबर है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

डॉक्टर की सलाह पर उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्नाटक सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से सेल्फ क्वारनटीन में रहते हुए जांच कराने की अपील की है।

 

कर्नाटक सीएम ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि मैं ठीक हूं. मैं डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मैं अनुरोध करूंगा कि जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं जांच कराएं और अभी से सेल्फ क्वारनटीन हो जाएं.’

 

आपको बता दें कि कर्नाटक सीएम को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने 31 जुलाई को राज्यपाल से भी मुलाकात की थी।

 

 

कोरोना के बाद अब संक्रमित प्याज ने डराया, अमेरिका में सैकड़ों बीमार

 

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे