केदारनाथ फिल्म की प्रोड्यूसर गिरफ्तार, 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

  1. Home
  2. Entertainment

केदारनाथ फिल्म की प्रोड्यूसर गिरफ्तार, 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। ये मामला सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से जुड़ा हुआ है। प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं। यह


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया। उन पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

ये मामला सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से जुड़ा हुआ है। प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं। यह प्रोडक्शन हाउस रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है।

जब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेच दिए थे, तब जून 2018 को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

भगनानी का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से रोनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे जाने से उन्हें 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। भगनानी ने प्रेरणा के अलावा प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी।

केदारनाथ फिल्म पर आया बड़ा संकट, इन 7 जिलों में लगा प्रतिबंध

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

‘केदारनाथ’ फिल्म | ‘लव जिहाद’ के आरोप पर सारा अली खान ने दिया जवाब

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे