स्वच्छता अभियान | डोईवाला में भी लगी Kill Waste मशीन मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  1. Home
  2. Dehradun

स्वच्छता अभियान | डोईवाला में भी लगी Kill Waste मशीन मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को केशव बस्ती, डोईवाला के ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में किल वेस्ट मशीन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस किल वेस्ट मशीन से धुआं फिल्टर होकर निकलता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित भी नहीं होगा। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूकता के


स्वच्छता अभियान | डोईवाला में भी लगी Kill Waste मशीन मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को केशव बस्ती, डोईवाला के ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में किल वेस्ट मशीन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस किल वेस्ट मशीन से धुआं फिल्टर होकर निकलता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित भी नहीं होगा।

उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूकता के साथ स्वच्छ भारत मिशन में योगदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने से पर्यावरणीय प्रदूषण से होने वाले रोगों से भी छुटकारा मिलेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कूड़ा-कचरा निस्तारण स्थल पर स्थापित इस किल वेस्ट मशीन से प्रति घण्टा 100 किलोग्राम कूड़े को राख में परिवर्तित किया जायेगा। इस राख को खाद के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वेस्ट को बैस्ट में बदलने के लिए जैविक एवं अजैविक कूड़े को अलग किया जाए। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से भी अब स्वच्छता से जुड़े उपकरणों को क्रय किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वृक्षारोपण भी किया।

स्वच्छता अभियान | डोईवाला में भी लगी Kill Waste मशीन मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कूड़ा निस्तारण स्थल पर स्थापित इस किल वेस्ट मशीन से डोईवाला क्षेत्र में गन्दगी से निजात मिलेगी। उन्होंने पर्यावरण को प्रभावित किये बिना कूड़ा निस्तारण के इस प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसके दृष्टिगत स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छ गंगा मिशन पर जन जागरूकता के साथ ही विशेष प्रयास करने होंगे। डा. निशंक ने कहा कि जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट में उतरने वाले यात्रियों कि संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है,जो प्रदेश में पर्यटन एवं तीर्थाटन को आगे ले जाने के लिए अच्छे संकेत हैं।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कनोजिया, कर्नल एच.आर.एस. राणा, डीआरडीओ के वैज्ञानिक शास्त्री जी, प्रो. दुर्गेश पंत, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी आदि उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे