उत्तराखंड सरकार गिराने की साजिश रच रही है मोदी सरकार : किशोर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड सरकार गिराने की साजिश रच रही है मोदी सरकार : किशोर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। नैनीताल के रामनगर में मीडिया से बात करते किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से राज्य सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि राष्ट्रपति शासन लगाकर आगामी


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
नैनीताल के रामनगर में मीडिया से बात करते किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से राज्य सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं ताकि राष्ट्रपति शासन लगाकर आगामी चुनाव में वे राजनीतिक हित साध सकें।

भाजपा की पर्दाफाश रैली पर सवाल उठाते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा राज में भी प्रदेश में कई घोटाले हुए हैं पहले भाजपा अपने गिरेबां में झांके।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे