बढ़ती दूरियां | प्रदेश अध्यक्ष को नहीं मुख्यमंत्री की रैलियों की जानकारी

  1. Home
  2. Dehradun

बढ़ती दूरियां | प्रदेश अध्यक्ष को नहीं मुख्यमंत्री की रैलियों की जानकारी

मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी रैलियों और यात्राओं की जानकारी अपने ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को नहीं दे रहे हैं। ये बातें खुद किशोर उपाध्याय ने कहीं हैं। दरअसल पिछले दिनों हरीश रावत ने भगवानपुर में एक रैली की। इस रैली में संगठन की ओर से कोई बड़ा पदाधिकारी नहीं पहुंचा। पत्रकारों ने


मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी रैलियों और यात्राओं की जानकारी अपने ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को नहीं दे रहे हैं। ये बातें खुद किशोर उपाध्याय ने कहीं हैं।

दरअसल पिछले दिनों हरीश रावत ने भगवानपुर में एक रैली की। इस रैली में संगठन की ओर से कोई बड़ा पदाधिकारी नहीं पहुंचा।

पत्रकारों ने जब इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछा तो किशोर उपाध्याय ने किसी भी कार्यक्रम की जानकारी से ही इंकार कर दिया।

किशोर उपाध्याय ने कहा है कि हरीश रावत मुख्यमंत्री हैं और वो अपने हिसाब से कार्यक्रम आयोजित करा सकते हैं। भले ही इस मामले में किशोर उपाध्याय खुल कर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त कर रहें हैं लेकिन माना जा रहा है कि किशोर उपाध्याय और हरीश रावत के बीच बढ़ती खाई के चलते ही ऐसा हुआ।

वहीं कैलाश खेर को केदारनाथ के टेली एपिसोड बनाने के लिए तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए का भुगतान आपदा राहत के लिए आए फंड से करने के मुद्दे पर भी किशोर उपाध्याय ने जानकारी न होने की बात कही है। किशोर उपाध्याय ने कहा है कि हालांकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर भुगतान आपदा राहत फंड से हुआ है कि तो गलत है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे