किशोर की इस चिट्ठी से फिर सतह पर आई सरकार और संगठन की तकरार

  1. Home
  2. Dehradun

किशोर की इस चिट्ठी से फिर सतह पर आई सरकार और संगठन की तकरार

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार व संगठन के बीच तकरार से भले ही मुख्यमंत्री हरीश रावत इंकार कर रहे हों लेकिन ये तकरार एक बार फिर से सतह पर आती दिख रही है। अब खबर है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को फिर से एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी


उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार व संगठन के बीच तकरार से भले ही मुख्यमंत्री हरीश रावत इंकार कर रहे हों लेकिन ये तकरार एक बार फिर से सतह पर आती दिख रही है। अब खबर है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को फिर से एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी पदाधिकारियों से ज्ञापन न लिए जाने पर नाराजगी जताई है।

गौरतलब है कि हाल में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया था। इस ज्ञापन में राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक के सभी भ्रष्टाचार के प्रकरणों व विवादित मामलों की जांच कराने का अनुरोध किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने ज्ञापन को लेकर खासी नाराजगी जताई थी और प्रतिनिधिमंडल को यह ज्ञापन वापस कर दिया था। शायद यही वजह है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक दिन पहले इस सवाल पर कहा था कि उन्हें कोई भी ज्ञापन कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से नहीं दिया गया है।
मुख्यमंत्री के इस रुख से पार्टी पदाधिकारियों में खासी नाराजगी देखी गई। खबर है कि यही वजह है किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को बाकायदा एक पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे