कैबिनेट विस्तार देवभूमि की जनता के साथ छलावा: कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

कैबिनेट विस्तार देवभूमि की जनता के साथ छलावा: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि मोदी ने कैबिनेट विस्तार में नई बोतल में पुरानी शराब परोसी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड से लोकसभा के 5


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्रीय कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि मोदी ने कैबिनेट विस्तार में नई बोतल में पुरानी शराब परोसी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड से लोकसभा के 5 बीजेपी सांसद होने के बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक ही मंत्री को शामिल किया गया, वो भी कैबिनेट मंत्री की बजाए राज्यमंत्री। किशोर उपाध्याय ने कहा कि ये देवभूमि की जनता के साथ सिर्फ छलावा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे