क्या होगा किशोर का ? सेनापति के खिलाफ ताल ठोकेगा उनका ही सिपाही !

  1. Home
  2. Dehradun

क्या होगा किशोर का ? सेनापति के खिलाफ ताल ठोकेगा उनका ही सिपाही !

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की चुनावी सीट को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। किशोर उपाध्याय सहसपुर विधानसभा से ताल ठोकेंगे। किशोर को सहसपुर से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर आते ही सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के दावेदार आर्येन्द्र शर्मा के समर्थक भड़क गये


कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की चुनावी सीट को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। किशोर उपाध्याय सहसपुर विधानसभा से ताल ठोकेंगे।

किशोर को सहसपुर से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर आते ही सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के दावेदार आर्येन्द्र शर्मा के समर्थक भड़क गये और उन्होंने पार्टी दफ्तर पर जमकर हंगामा किया।

गौरतलब है कि 2012 के चुनाव मे सहसपुर से कांग्रेस ने आर्यन्द्र शर्मा को चुनाव में उतारा था और आर्येन्द्र 20574 वोट हासिल कर रनरअप रहे थे। शर्मा समर्थकों की  माने तो आर्यन्द्र पिछले पांच साल से क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं और उनका टिकट पर पहला हक था।

इस बीच खबर है कि आर्यन्द्र शर्मा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर 25 जनवरी को पर्चा दाखिल करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे मे तय है कि अगर आर्येन्द्र अड़े रहे तो सहसपुर मे किशोर की राह आसान नहीं हो सकती है। क्योंकि आर्यन्द्र अभी किशोर के सामने झुकने को तैयार नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे