देवभूमि से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है: किशोर

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

देवभूमि से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है: किशोर

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हल्द्वानी में कांग्रेस अंगेस्ट करप्शन की पहली बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देवभूमि से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है। देवभूमि देवों की भूमि है यहां मां गंगा पैदा हुई है और हमारे सारे पापों का विमोचन


सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हल्द्वानी में कांग्रेस अंगेस्ट करप्शन की पहली बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि देवभूमि से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है। देवभूमि देवों की भूमि है यहां मां गंगा पैदा हुई है और हमारे सारे पापों का विमोचन करती है। फिर भी यदि यहां भ्रष्टाचार होगा तो किसी को अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महात्मा गांधी राजनीति की सुचिता और नैतिकता के पुरोधा रहे हैं। इसके बाद भी अगर पार्टी भ्रष्टाचार को जड़ से हटाने का काम नहीं करती है तो हमें पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश से भ्रष्टाचार को हटाने के लिए सोनिया गांधी ने कई कदम उठाए। जिसमें सूचना का अधिकार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन को लेकर देवभूमि के लोगों ने कई आंदोलन किए और मां-बहनों ने अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अंगेस्ट करप्शन के माध्यम से देवभूमि में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बैठक में कई निर्णय लिए हैं। इसमें आगे काम किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे