वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने का है प्लान तो जरुर पढ़ें ये ख़बर

  1. Home
  2. Country

वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने का है प्लान तो जरुर पढ़ें ये ख़बर

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे ने माता के भक्तों के लिए एक खास टूर पैकेज तैयार किया है। इस का नाम भी माता वैष्णो देवी ही है। रेलवे अपनी इस योजना के तहत भक्तो को जम्मू राजधानी एक्सप्रेस से ले जाएगी। आपको बता दे


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे ने माता के भक्तों के लिए एक खास टूर पैकेज तैयार किया है। इस का नाम भी माता वैष्णो देवी ही है। रेलवे अपनी इस योजना के तहत भक्तो को जम्मू राजधानी एक्सप्रेस से ले जाएगी।

आपको बता दे कि यह टूर पैकेज 4 दिन का होगा। पैकेज के पहले दिन यात्रियों को जम्मू राजधानी ट्रेन के थ्री एसी क्लास में यात्रा कराई जाएगी। दूसरे दिन यात्रियों को सड़क मार्ग से कटरा तक ले जाया जाएगा। कटरा में यात्रियों के लिए रुकने की व्यवस्था होगी। यहां से बाणगंगा तक टैक्सी की मदद से यात्री जाएंगे। फिर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आगे की चढ़ाई कर सकेंगे। शाम तक यात्रियों को लौट कर वापस होटल आना होगा।

अगले दिन यात्रियों को जम्मू रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। यहां के स्थानीय मंदिर और अन्य दर्शनीय स्थल दिखाया जाएगा। फिर जम्मू राजधानी से वापस दिल्ली के लिए यात्री रवाना हो जाएंगे। इसके लिए एक व्यस्क के लिए 7535 रुपये देने होंगे। दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 6010 रुपये, तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 5845 रुपये का पैकेज टूर होगा।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे