2019 | जानिए कब होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, पूरी जानकारी यहां

  1. Home
  2. Country

2019 | जानिए कब होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, पूरी जानकारी यहां

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) साल के पहले महीने में आंशिक सूर्य ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। रविवार यानी 6 जनवरी 2019 को सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखेगा। चंद्र ग्रहण- शूर्य ग्रहण | पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को नजर आएगा और यह केंद्रीय प्रशांत


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) साल के पहले महीने में आंशिक सूर्य ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। रविवार यानी 6 जनवरी 2019 को सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखेगा।

चंद्र ग्रहण- शूर्य ग्रहण |  पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को नजर आएगा और यह केंद्रीय प्रशांत क्षेत्र, अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखेगा। साल 2019 में कुल मिलाकर पांच सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण देखने को मिलेंगे। साल में दो पूर्ण सूर्य ग्रहण, एक पूर्ण चंद्र ग्रहण, एक आंशिक चंद्र ग्रहण और एक आंशिक सूर्य ग्रहण शामिल हैं।

6 जनवरी का सूर्य ग्रहण | यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र और उत्तर पूर्वी एशिया में नजर आएगा यानी सूर्य ग्रहण चीन, रूस में साइबेरिया का हिस्सा, कोरियाई प्रायद्वीप और जापान में दिखेगा।

सूर्य ग्रहण का समय | यूनिवर्सल टाइम के अनुसार सूर्यग्रहण 23:34:08 पर शुरु होगा। भारतीय समयनुसार यह करीब सुबह 5 बजे से 9 बजे का समय होगा।

भारत को कब दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण | पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 2-3 जुलाई को होगा और यह भारत में भी दिखेगा हालांकि यह ग्रहण भी भारत में देखने को नहीं मिलेगा। इसके  बाद होने वाला सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा और यह भारत में नजर आएगा।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे