यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

  1. Home
  2. Entertainment

यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) बॉलिवुड अदाकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दुबई में दिल का दौरा पड़ने से 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी दुबई में एक पारिवारिक शादी में हिस्सा लेने के लिए गई थी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में वकील पिता के यहां


यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) बॉलिवुड अदाकार श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दुबई में दिल का दौरा पड़ने से 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी दुबई में एक पारिवारिक शादी में हिस्सा लेने के लिए गई थी।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में वकील पिता के यहां हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम- श्रीलता। भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं। साल 1996 में उन्होंने बॉनी कपूर से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं- जाह्ववी और खुशी कपूर।

श्रीदेवी का फिल्मी करियर | श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। श्रीदेवी की पहली हिंदी फिल्म सोलवां सावन थी जो साल 1979 में आई थी। हालंकि उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली। यह उस साल की ब्लॉकस्बस्टर फिल्म थी। 1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नजर आई थीं जो कि 80 के दशक की आइकॉनिक मूवीज में से एक है। श्रीदेवी को फिल्म चालबाज के लिए पहले फिल्म फेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

इसके बाद साल 1991 में श्रीदेवी यशराज की फिल्म लम्हे में दिखाई दी। फिल्म लम्हे के लिए श्रीदेवी को उनका दूसरा फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आईं।

यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

श्रीदेवी ने 2012 में की वापसी | श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले परदे पर वापसी कीं। हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी ने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों का दिल फिर से जीत लिया था।

यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

श्रीदेवी की यादगार फिल्में | सोलवां सावन, सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।

यादें | श्रीदेवी के बारे में वो सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं

श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी जो पिछले साल 2017 में आई थी, जिसके प्रॉड्यूसर श्रीदेवी के पति बॉनी कपूर थे। फिल्म में श्रीदेवी के साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने भी भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था। भारत सरकार ने साल 2013 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा था।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे