बृहस्पति ने शुक्र राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव

  1. Home
  2. Religion

बृहस्पति ने शुक्र राशि में किया प्रवेश, जानिए राशियों पर प्रभाव

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देवताओं के गुरु कहे जाने वाले गुरु बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश हो गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बृहस्पति सबसे मजबूत और विशाल गृह है। यह बुधवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आए हैं। 27 सितम्बर 2005 को भी इसी तरह बृहस्पति ने तुला राशि पर


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  देवताओं के गुरु कहे जाने वाले गुरु बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश हो गया है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बृहस्पति सबसे मजबूत और विशाल गृह है। यह बुधवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आए हैं।

27 सितम्बर 2005 को भी इसी तरह बृहस्पति ने तुला राशि पर प्रवेश किया था। उसके बाद 12 साल बाद बुधवार को इस संयोग की पुनरावृत्ति हुई। इस राशि पर गुरु 11 अक्तूबर 2018 तक रहेंगे।

राशियों पर प्रभाव

मेष-सातवें घर में गुरु, शिक्षा में सफलता, साझेदारी में लाभ, पदोन्नति, विवाह का योग

वृष-छठें भाव में गुरु होने से शत्रु भय, उदर रोग, मानसिक तनाव मिथुन-पंचस्थ गुरु, लाभ, उन्नति होगी कर्क-चतुर्थस्थ गुरु, संसाधनों में वृद्धि, भूमि भवन का लाभ

सिंह-तृतीयस्थ गुरु, आकस्मिक धन का व्यय, शारिरिक कष्ट कन्या-द्वितीय भाव में गुरु, नवीन कार्य योजना बनेगी, संतान का सुख, धार्मिक कार्य में रुचि

तुला-लग्नस्थ गुरु, बंधु वर्ग से विरोध, खर्च बढ़ेगा, ज्ञान की वृद्धि वृश्चिक-द्वादश गुरु, खर्चा बढ़ेगा, खानपान में सावधानी, भूमि लाभ, मान सम्मान में वृद्धि

धनु-एकादश गुरु, वाहन सुख, विद्या में सफलता, विवाह का योग मकर-गुरु दशमस्थ, तनाव बढ़ेगा, स्वास्थ्य कष्ट, धन हानि, कार्य स्थल पर परेशानी

कुंभ-भाग्य स्थान में गुरु, शुभ फल प्राप्ति, छात्रों को कॅरियर में सफलता, संतान पक्ष से प्रसन्नता, विवाह का योग

मीन-अष्टमस्थ गुरु, ऋण व रोग का भय, विदेश यात्रा का योग, माता-पिता के स्वास्थ्य का कष्ट

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे