उत्तराखंड | टिहरी की महारानी से कम नहीं है प्रीतम सिंह की संपत्ति, इतने करोड़ के हैं मालिक

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

उत्तराखंड | टिहरी की महारानी से कम नहीं है प्रीतम सिंह की संपत्ति, इतने करोड़ के हैं मालिक

टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह ने नामांकन किया। आइए आपको बताते है कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पास कितनी संपत्ति है। संपत्ति और धनबल के मामले में करोड़ों के मालिक हैं लेकिन नामांकन में उन्होंने अपने हाथ में नकदी 2 लाख 78 हजार 600 बताई हैं, जबकि अपनी पत्नी


टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीतम सिंह ने नामांकन किया। आइए आपको बताते है कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पास कितनी संपत्ति है।

संपत्ति और धनबल के मामले में करोड़ों के मालिक हैं लेकिन नामांकन में उन्होंने अपने हाथ में नकदी 2 लाख 78 हजार 600 बताई हैं, जबकि अपनी पत्नी के हाथ में नकदी रकम 3 लाख 56 हजार नामांकन शपथ पत्र में दर्शाया है। वहीं प्रीतम सिंह ने अपने हलफनामे में इस बार संपत्ति का बाजारी मूल्य 4 करोड़ 27 लाख 66 हजार दर्शाया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति को 2 करोड़ 13 लाख रुपये बाजारी मूल्य के हिसाब से दर्शाया है।

नामांकन में प्रीतम सिंह ने अपने पास 250 ग्राम सोने के आभूषण दर्शाए हैं, जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार आंकी गई है। वहीं पत्नी के पास 2244 ग्राम स्वर्ण आभूषण दर्शाए हैं, जिसका बाजार मूल्य 58 लाख से अधिक है। प्रीतम सिंह ने दर्शाया है कि एसबीआई बैंक में जमा राशि 25 लाख 18 हजार 723 रुपये है, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में जमा राशि 51 हजार रुपये, ओबीसी के एक अन्य खाते में 46 हजार 495 रुपये, वहीं पोस्ट ऑफिस के बचत खाते में जमा धनराशि 2 लाख 31 हजार 22 रुपये, जबकि आईसीआईसीआई बैंक में जमा धनराशि 6 लाख 2 हजार 461 रुपये है। वहीं प्रीतम सिंह ने अपनी पत्नी के नाम अलग-अलग बैंकों पोस्ट ऑफिस और एफडी में तीन करोड़ से अधिक जमा धनराशि दर्शाई है।

संपत्ति का ब्यौरा – प्रीतम सिंह का कमाई का जरिया विधायक वेतन ब्याज का मुनाफा व्यवसायिक भवन किराया और कृषि भूमि से आय. प्रीतम सिंह को विरासत में मिलने वाले भूमि संपत्ति व अपने द्वारा किए गए क्रय संपत्ति का मूल्य उनके द्वारा 1 करोड़ 8 लाख से अधिक हलफनामे में दर्शाया गया है। साथ ही उन्होंने अपने चल- अचल संपत्ति व कमाई का जरिया पहले की तरह से विधायक को मिलने वाले वेतन, ब्याज मुनाफा, व्यवसायिक भवनों का किराया व कृषि भूमि से होना दर्शाया है। साथ ही प्रीतम सिंह ने अपने पास इंडिगो व पजेरो कार सहित अन्य लग्जरी कार होना दर्शाया है। लप्रीतम सिंह ने पॉलिसियों में कुल राशि 13 लाख 62 हजार 472 रुपये दर्शाया हैं. जबकि पत्नी के नाम इस सभी पर व्यय राशि 21 लाख से अधिक बतायी हैं.

2017 विधानसभा चुनाव में संपत्ति ब्यौरा – 2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से नामांकन भरने के दौरान भी प्रीतम सिंह करोड़पति थे।  उस समय नामांकन पत्र भरने के दौरान उनके द्वारा शपथ पत्र में 1 लाख 45 हजार 600 रुपए अपने पास नकद होने के साथ ही पत्नी के पास ढाई लाख रुपए होने का ब्यौरा दिया था। इसके अलावा बैंक डाकघर सेविंग अकाउंट, एलआईसी व शेयर मार्केट आदि में होने के चलते जो राशि बतायी थी। वे 99 लाख 83 हजार 185 रुपए अपने और साथ ही पत्नी के नाम से एक करोड़, 58 लाख 3 हजार 204 रुपये 2017 विधानसभा नामांकन पत्र में दर्शाए थे।

इसके अलावा उस समय उनके पास 250 ग्राम सोना और पत्नी के पास 2155 ग्राम सोने के जेवरात दर्शाया था। 2017 में प्रीतम सिंह ने अपनी अचल संपत्ति में तहसील चकराता, विकास नगर और देहरादून में स्वयं के पास तीन करोड़ 66 लाख 78 हजार 500 रुपये की संपत्ति होना दर्शाया था। जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 85 लाख 28 हजार रुपये की अचल संपत्ति को शपथ पत्र में दर्शायी गई थी। इसके अलावा प्रीतम सिंह ने उस दौरान अपनी देनदारी हलफनामे में शून्य दर्शाई थी। प्रीतम सिंह ने अपने चल- अचल संपत्ति व कमाई का जरिया को विधायक से मिलने वाले वेतन, ब्याज मुनाफा,व्यवसायिक किराए भवनों व कृषि भूमि से होना अपने नामांकन हलफनामे में दर्शाया है।

मारा youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे