उत्तराखंड | चारधाम यात्रा कब और किस स्वरुप में शुरु होगी, यहां जानिए

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

उत्तराखंड | चारधाम यात्रा कब और किस स्वरुप में शुरु होगी, यहां जानिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सोमवार से कोरोना काल में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। धार्मिक गतिविधयां शुरु होने के साथ ही होटव, रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल भी खुल जाएंगे। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने इसके


उत्तराखंड | चारधाम यात्रा कब और किस स्वरुप में शुरु होगी, यहां जानिए

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में सोमवार से कोरोना काल में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। धार्मिक गतिविधयां शुरु होने के साथ ही होटव, रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल भी खुल जाएंगे।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल और धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी की है। जिलाधिकारी अपने अपने जिलों में इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी करने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक कर पढ़िए-

उत्तराखंड | इन शर्तों के साथ यहां आज से खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट, शापिंग मॉल, मंदिर

देवस्थानम बोर्ड लेगा चारधाम यात्रा पर फैसला- प्रदेश सरकार ने चार धाम देवस्थानम बोर्ड को चार धाम यात्रा शुरू करने का जिम्मा सौंपा है। बोर्ड प्रबंधन यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और अन्य हक हकूकधारियों से चर्चा करेगा। आम सहमति बनने के बाद यात्रा शुरू की जाएगी। कितने श्रद्धालु यात्रा में आ सकते हैं, इसके लिए प्रोटोकॉल तय किया जाएगा।

गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा को मानकों का पूरी तरह से अनुपालन होगा। इसके साथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तय प्रावधानों के बारे भी जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश सरकार के स्तर से जारी गाइडलाइन से स्पष्ट है कि चार धाम यात्रा और प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन के लिए केवल राज्य के नागरिकों को अनुमति होगी। प्रदेश के बाहर के लोगों को यात्रा और धार्मिक स्थलों में दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें-   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे