जानिए बीजपी किसे बना सकती है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ?

  1. Home
  2. Dehradun

जानिए बीजपी किसे बना सकती है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ने के बाद अब ये चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर एक्जिट पोल के नतीजे सटीक साबित हुए तो भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost गौरतलब है कि उत्तराखंड में


जानिए बीजपी किसे बना सकती है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ने के बाद अब ये चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि अगर एक्जिट पोल के नतीजे सटीक साबित हुए तो भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी।  अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी में चार-चार पूर्व मुख्यमंत्री होने के बाद भी यहां पर भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

सवाल उठ रहा है कि क्या मुख्यमंत्री चुने हुए विधायकों में से ही कोई एक होगा या फिर पार्टी अपने किसी पूर्व सीएम या सांसद या कांग्रेस के बागी या फिर किसी नए चेहरे को उत्तराखंड की कमान सौंपेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में ऐसे ही फैसले लेकर भाजपा सबको चौंका चुकी है।

जानिए बीजपी किसे बना सकती है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ?

सूत्रों के हवाले से जो खबरें निल रही हैं, उन पर अगर यकीन किया जाए तो जो नाम सामने आ रहा है वो चौंकाने वाला है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा यदि विधायकों में से मुख्यमंत्री का चुनाव करती है तो सतपाल महाराज रो राज्य का मुख्यमंत्री बना सकती है। गौरतलब है कि सतपाल महाराज को टिकट देने के लिए बीजेपी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औऱ चौबट्टखाल से मौजूदा विधायक तीरथ सिंह रावत तक का टिकट काट दिया था।

बहरहाल अब जब ये साफ हो गया है कि भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है तो मुख्यमंत्री का सवाल सबसे ऊपर है। चर्चाएं तो गर्म हैं लेकिन किसे राज्य की कमान भाजपा सौंपेगी इसका फिलहाल सबको इंतजार है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे