राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है आज का दिदन

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है आज का दिदन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। दूसरे लोग


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं।  आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे।

वृष: आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा।

मिथुन: कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह: अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।

कन्या: पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद ख़त्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है।

तुला: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स को कठिन ऑपरेशन में सफलता मिलेगी। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमीशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्र्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। इस राशि की महिलाएँ शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है।

धनु: जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

मकर: वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता हैं परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ: आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है।

मीन: अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा – जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे