राशिफल | इन राशियों के लिए बेहद शानदार है आज का दिन, मिलेगी खुशखबरी

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए बेहद शानदार है आज का दिन, मिलेगी खुशखबरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के मन में नए विचार आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी खास व्यक्ति


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के मन में नए विचार आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी खास व्यक्ति के बारे में कुछ रोचक बातें पता चल सकती हैं।

वृष : आज बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे।

मिथुन : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। नौकरी में अफसरों से सम्बन्धों में सुधार होगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह : आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने काम पूरे होने की उम्मीद है। इस राशि के कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। थकान से स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है । आज के दिन किसी से मन की बात शेयर करने से बचें|

कन्या : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस के लोग आपकी बात आसानी से मान लेंगे।

तुला : आज नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी,  आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। ऑफिस में एकस्ट्रा वर्क करना पड़ सकता है। सामाजिक तौर पर भी व्यस्तता बढ़ सकती है।

वृश्र्चिक : आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना फायदेमंद रहेगा। दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। कई तरह के नये काम संभालने पड़ सकते हैं। दूसरों की मदद भी कर सकते हैं।

धनु : पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

मकर : मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में जिद्दीपन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ : अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा।

मीन : आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे