राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है आज का दिन

  1. Home
  2. Dehradun

राशिफल | इन राशियों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है आज का दिन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन- मेष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वृष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आज का दिन-

मेष: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परन्तु माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृष: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन: आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिल सकते हैं। उन मौकों को समझने में अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क: निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें, बल्कि वही काम करें, जिससे आपके मन को ख़ुशी मिले। धन लाभ की संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज की गई मेहनत का आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

सिंह: आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज के दिन आपका जीवनसाथी आपके बारे में या आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी के बारे में सारी ख़राब बातें जता सकता है।

कन्या: आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है।

तुला: स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। शीतरोग से पीड़ित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्र्चिक: मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

धनु: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। उनके काम में बदलाव करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर: आज घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं, आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। इस राशि की महिलाएँ अगर किसी पार्टी में जा रही है, तो अपने पर्स का ध्यान रखें। आज काम में ध्यान थोड़ा कम लगेगा।

कुंभ: आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बेकार का वाद-विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है।

मीन: आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे