भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, यातायात हुआ अवरूद्ध

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, यातायात हुआ अवरूद्ध

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देवभूमी उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है इसी बीच बुधवार शाम को मूसलाधार बारिश होने के बाद भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। पुलिस व प्रशासन ने यमुनोत्री जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। NH अधिकारी मशीनें लगाकर मलबा साफ कराने में


भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, यातायात हुआ अवरूद्ध

यमुनोत्री (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) देवभूमी उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है इसी बीच बुधवार शाम को मूसलाधार बारिश होने के बाद भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। पुलिस व प्रशासन ने यमुनोत्री जा रहे और लौट रहे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

NH अधिकारी मशीनें लगाकर मलबा साफ कराने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, मनेरी आदि स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद ओजरी डबरकोट में भूस्खलन सक्रिय होने से यमुनोत्री राजमार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया। इसके चलते यमुनोत्री धाम से लौट रहे करीब डेढ़ सौ छोटे-बड़े वाहन तथा यमुनोत्री की ओर जा रहे करीब दो दर्जन वाहन आगे नहीं बढ़ पाए।

भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आया मलबा, यातायात हुआ अवरूद्ध
representative image

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे