निकाय चुनाव | जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 6 निकायों में 8 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 6 निकायों में 8 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन दफ्तर ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले के छह निकायों में कुल 8,08348 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नगर निगम दून के 100 वार्डों में छह लाख 28 हजार 398 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी


निकाय चुनाव | जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 6 निकायों में 8 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे प्रत्याशी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन दफ्तर ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले के छह निकायों में कुल 8,08348 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

नगर निगम दून के 100 वार्डों में छह लाख 28 हजार 398 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी निर्वाचन अधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए नगर निगम दून, ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर, हरबर्टपुर, मसूरी के 193 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई।

नगर निगम देहरादून व नगर पालिका मसूरी की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। छह निकायों के कुल 193 वार्डों में 871 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निगम दून में सबसे ज्यादा वार्ड व मतदाता होने से 671 केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी जिला के मतदान केंद्रों को स्वीकृति दे दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 871 मतदान स्थलों को अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए जाएंगे।

निकाय चुनाव | जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 6 निकायों में 8 लाख से ज्यादा मतदाता चुनेंगे प्रत्याशीनगर निगम दून के वार्ड-75 लोहिया नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। इस केंद्र में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें बूथ-दो पर 1330 और बूथ-एक में 1323 मतदाता अपना वोट डालेंगे। जबकि वार्ड-86 सेवलाकलां के अंतर्गत मुक्तेश्वर एकेडमी बूथ-दो सबसे छोटा मतदान केंद्र है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 136 है।  निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। इसके आधार पर निकाय चुनाव में मतदाता वोट डालेंगे। मतदाता सूची में अब न तो कोई नाम दर्ज किया जा सकता है और न ही कोई संशोधन होगा।

जिला में निकायवार मतदान स्थल व मतदाताओं का ब्योरा

निकाय                       वार्ड            मतदान स्थल                 मतदाता

नगर निगम, देहरादून       100            671                        6,28398

नगर नगर, ऋषिकेश        40              90                            83,507

नगर पालिका, विकासनगर 11               22                            18,091

नगर पालिका, डोईवाला    20               49                            47,304

नगर पालिका, हरबर्टपुर    09               11                            9035

नगर पालिका, मसूरी        13              28                            22,013

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे