शहादत को सलाम | शहीद महेश की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

शहादत को सलाम | शहीद महेश की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मणिपुर के चंदेल जिले क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान महेश गुरुंग का अंतिम संस्कार आज दोपहर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में हुआ। 13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि | शहीद महेश गुरुंग की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए


मणिपुर के चंदेल जिले क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान रविवार को आतंकी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के जवान महेश गुरुंग का अंतिम संस्कार आज दोपहर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में हुआ।

13 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि | शहीद महेश गुरुंग की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बीजेपी सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी आदि मौजूद रहे। शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक से हरिद्वार ले जाया गया, जहां पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद महेश को उनके 13 साल के बेटे आयुष ने मुखाग्नि दी।

नक्सली हमले में हुए थे शहीद | मणिपुर के चंदेल जिले में नक्सली हमले में द्रोणनगरी देहरादून के निवासी हवलदार महेश गुरुंग शहीद हो गए थे। 22 मई को हुए इस हमले में अर्द्धसैनिक बल असम रायफल्स के छह जवान शहीद हुए थे।

पिछले महीने से छुट्टी से लौटे थे | महेश गुरुंग पिछले महीने ही छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी के लिए गए थे। ड्यूटी के दौरान रविवार को वह आतंकी हमले में शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख | मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शहीद जवान महेश गुरूंग की शिलांग में हुई शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री रावत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, यहां के औसतन प्रति परिवार से एक व्यक्ति देश की रक्षा के लिए सेना में सेवारत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद हुए जवान के परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे