पिथौरागढ़ | शहीद राजेन्द्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई, परिवार का एकलौता सहारा थे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

पिथौरागढ़ | शहीद राजेन्द्र सिंह को दी गई अंतिम विदाई, परिवार का एकलौता सहारा थे

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार शाम सेना की क्विक रेसपॉन्स टीम पर हुई पत्थरबाजी में शहीद हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के सवान राजेंद्र सिंह को शनिवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पिथौरागढ़ जिले के बनेडाकंड स्थित राजेंद्र सिंह के


पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार शाम सेना की क्विक रेसपॉन्स टीम पर हुई पत्थरबाजी में शहीद हुए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले सेना के सवान राजेंद्र सिंह को शनिवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

पिथौरागढ़ जिले के बनेडाकंड स्थित राजेंद्र सिंह के पैतृक आवास पर राज्य सरकार के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि आज एक जवान की शहादत से माता, पिता औऱ दो बहनों का सहारा चला गया।

उन्होंने कहा कि भारत पर हमले के नापाक मंसूबों वाले आतंकियों के आकाओ को समझ लेना चाहिए कि हमारी सेना और अर्धसैनिक बल उन्हें सबक सिखाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है।

परिवार के एकलौता सहारा थे राजेन्द्र | शहीद राजेंद्र सिंह मूल रूप से गंगोलीहाट तहसील के बुंगली क्षेत्र के मूल निवासी थे। शहीद के पिता चंद्र सिंह गांव में ही खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं और उनकी मां मोहिनी देवी गृहणी हैं। तीन बहनों के इकलौते अविवाहित भाई राजेंद्र की बड़ी बहन रेखा की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहन अभी भी अविवाहित ही हैं। परिवार के मुताबिक विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद राजेंद्र सिंह ने सेना में जाने लक्ष्य तय किया था और इसमें सफल रहे। इसके बाद तीन साल पहले उन्हें सेना की जाट रेजीमेंट में तैनाती दी गई, जहां पहली पोस्टिंग के लिए उन्हें बरेली भेजा गया। बाद में सेना ने उनका तबादला जम्मू-कश्मीर में कर दिया।

पत्थरबाजी में शहीद हुआ उत्तराखंड का जवान, आर्मी चीफ ने दी कड़ी चेतावनी

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे