उत्तराखंड | फिर शुरु हुआ स्व. प्रकाश पंत का सोशल मीडिया अकाउंट, बदल गया नाम…

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | फिर शुरु हुआ स्व. प्रकाश पंत का सोशल मीडिया अकाउंट, बदल गया नाम…

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव में विधायक चुनी गई स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत अब सोशल मीडिया में भी आपको सक्रिय दिखाई देंगी। बीजेपी विधायक चंद्रा पंत सोशल मीडिया में चंद्रा प्रकाश पंत के नाम से नजर आ रही हैं। अपने पति स्व. प्रकाश पंत के सोशल मीडिया अकाउंट


उत्तराखंड | फिर शुरु हुआ स्व. प्रकाश पंत का सोशल मीडिया अकाउंट, बदल गया नाम…

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव में विधायक चुनी गई स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत अब सोशल मीडिया में भी आपको सक्रिय दिखाई देंगी।

बीजेपी विधायक चंद्रा पंत सोशल मीडिया में चंद्रा प्रकाश पंत के नाम से नजर आ रही हैं। अपने पति स्व. प्रकाश पंत के सोशल मीडिया अकाउंट को अब वह इस नाम से ही संचालित करेंगी। चंद्रा प्रकाश पंत ने 4 दिसंबर को एक वीडियो पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया में दस्तक दी और लोगों को भरोसा दिया कि अपने पति के विकास की यात्रा को वे आगे बढ़ाएंगी।

आपको बता दें कि प्रकाश पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी आखिरी पोस्ट 30 मई को शेयर की थी। 5 जून को प्रकाश पंत का निधन हो गया था। जिसके बाद अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट चंद्रा प्रकाश पंत के नाम से फिर से एक्टिव हो गया है।

चंद्रा प्रकाश पंत ने अपनी वीडियो पोस्ट में कहा- अर्धांगिनी हुई प्रकाश की…उठाई है कसम विकास की, प्रकाश की सुनहरी किरणों पर अंधियारा न रहने दूंगी। प्रकाश की राह पर चल पड़ी हूं। मैं चंद्रा प्रकाश पंत आप सभी के आशीर्वाद से मंजिल पर पहुंची हूं। ये मंजिल वह है जहां बहुत से अधूरे सपने छूट गए थे। अब उन्हें पूरा करने के लिए मैं चंद्रा प्रकाश पंत बनकर आई हूं।

नीचे देखिए वीडियो-

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे