उत्तराखंड निकाय चुनाव नतीजे- 84 नगर निकायों में से 67 के नतीजे घोषित

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव नतीजे- 84 नगर निकायों में से 67 के नतीजे घोषित

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 84 (मेयर- चेयरमैन) नगर निकायों के लिए मतगणना जारी है। वहीं सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 67 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 28 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 19 पर कांग्रेस और 20 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में 84 (मेयर- चेयरमैन) नगर निकायों के लिए मतगणना जारी है। वहीं सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 67 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 28 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 19 पर कांग्रेस और 20 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। रात करीब साढ़े नौ बजे तक भाजपा व कांग्रेस सात-सात, बसपा एक और निर्दलीय एक पद पर आगे चल रहे थे।

नीचे देखिए किस-किस ने जीत दर्ज की है-

  • ऋषिकेश नगर निगम मेयर का पद भाजपा की अनीता ममगई ने  जीता
  • रुद्रपुर नगर निगम का पद भाजपा के रामपाल सिंहने जीता
  • काशीपुर नगर निगम मेयर की कुर्सी भाजपा की ऊषा चौधरी ने जीती
  • दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भावना चौहान ने भाजपा की उमा जुयाल को हराया।
  • रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका में भाजपा को झटका मिला है। नगर पालिका अध्‍यक्ष पद पर निर्दल प्रत्‍याशी कल्‍पना देवी ने बाजी मारी है।
  • उत्‍तरकाशी की नगर पंचायत नौगांव में अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी शशि मोहन राणा ने 1809 वोट लेकर जीत हासिल की।
  • डीडीहाट नगर पंचायत में भाजपा की कमला चुफाल ने जीत दर्ज की है।
  • धारचूला नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की राजेश्वर ने जीत दर्ज की।
  • गंगोलीहाट नगर पंचायत में भाजपा की जयश्री पाठक ने जीत दर्ज की है।
  • बेरीनाग नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी हेम पंत ने जीत दर्ज की।
  • नंदप्रयाग नगर पंचायत में भाजपा की हिमानी वैष्णव ने जीत दर्ज की।
  • टिहरी जनपद में नगर पंचायत लंबगांव अध्यक्ष पद पर निर्दल भरोसी देवी ने जीत दर्ज की।
  • नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष पद पर भाजपा की अंजना वर्मा जीत गईं।
  • चमियाला नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ममता पंवार ने जीत हासिल की।
  • द्वाराहाट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के मुकुल साह ने एकतरफा जीत हासिल की।
  • नगर पंचायत भिकियासैंण से भाजपा प्रत्याशी अंबुली देवी जीती हैं।
  • नगर पंचायत कीर्तिनगर से भाजपा प्रत्याशी कैलाशी देवी जीती हैं।
  • नगर पंचायत गजा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी मीना खाती विजयी रहीं।
  • नगरपालिका चिन्यालीसौड में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय बीना बिष्ट ने जीत हासिल की।
  • नगर पालिका चंपावत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के विजय वर्मा ने जीत दर्ज की।
  • नगर पंचायत लोहाघाट से निर्दल प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
  • नगर पंचायत थराली से भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी ने जीत दर्ज की।
  • नगर पालिका बड़कोट अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत जीतीं।
  • नगर पालिका नरेंद्रनगर अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार विजयी रहे।
  • नगर पालिका जोशीमठ में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पंवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
  • लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर पर कांग्रेस के लालचंद ने जीत हासिल की।
  • चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत सीट से अध्यक्ष पद पर रमेश लाल बंडवाल ने जीत दर्ज की।
  • बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी रेनू अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
  • टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी निर्दल प्रत्याशी विपिन जीते।
  • नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से भाजपा की दयमंति रतूड़ी विजयी रहीं।
  • गैरसेंण नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पुष्कर सिंह ने जीत दर्ज की।
  • नगर पंचायत पुरोला से अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी हरिमोहन सिंह नेगी जीते हैं।
  • नगर पालिका देवप्रयाग से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत कोटियाल विजयी रहे।
  • नगर पालिका रुद्रप्रयाग से अध्‍यक्ष पद कांग्रेस प्रत्‍याशी गीता जीती हैँ।
  • नगर पालिका विकासनगर से अध्‍यक्ष पद पर शांति जुवांठा ने जीत दर्ज की।
  • नगर पालिका गौचर से भाजपा प्रत्‍याशी अंजु बिष्‍ट विजयी रहीं।
  • नगर पालिका गोपेश्‍वर अध्‍यक्ष पद कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र लाल विजयी रहे।
  • नगर पालिका महुआखेड़ागंज अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी नसीम बेगम जीती हैँ।
  • नगर पालिका नई टिहरी अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्‍याशी सीमा कृषाली विजयी रही।
  • नगर पालिका रामनगर अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी मो अकरम जीते।
  • अल्‍मोड़ा नगर पालिका अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रकाश चंद्र जोशी विजयी रहे।
  • नगर पंचायत महुआडाबरा अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय नफीस बेगम विजयी रही।
  • नगर पालिका भवाली अध्‍यक्ष पद भाजपा प्रत्‍याशी संजय वर्मा विजयी रहे।
  • नगर पंचायत शक्तिगढ़ अध्‍यक्ष पद भाजपा प्रत्‍याशी सुकांत ब्रह्म जीते।
  • नगर पंचायत सुल्‍तानपुर पट्टी अध्‍यक्ष पर निर्दलीय प्रत्‍याशी राजेंद्र कुमार विजयी रहे।
  • नगर पालिका मुनिकीरेती अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी रोशन रतूड़ी जीते।
  • नगर पालिका चंबा अध्‍यक्ष पर कांग्रेस प्रत्‍याशी सुमना रमोला जीती।
  • नगर पालिका हरबर्टपुर अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी की जीत।
  • नगर पालिका पौड़ी अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी यशपाल बेनाम की जीत।
  • नगर पालिका सितारगंज अध्‍यक्ष पद निर्दलीय प्रत्‍याशी हरीश दुबे विजयी रहे।
  • नगर पंचायत झबरेड़ा अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी मानवेंद्र चौधरी जीते।
  • नगर पालिका बाडाहाट अध्‍यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्‍याशी रमेश सेमवाल जीते हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

चुनाव नतीजे आप राज्य निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट http://sec.uk.gov.in/ के होमपेज पर दायीं तरफ निकाय चुनाव का मोबाइल एप दिया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने फोन पर इसे डाउनलोड कर सकता है। इसमें निकाय वार मेयर/अध्यक्ष के साथ ही वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम रियल टाइम में अपडेट किए जाएंगे। इस तरह लोग घर बैठे रियल टाइम रिजल्ट जान पाएंगे।

उत्तराखंड निकाय चुनाव- 2018 | नगर मेयर पद के नतीजे देखिए LIVE

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/ 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे