मुख्यमंत्री रावत ने की लक्सर को नगर पालिका बनाने की घोषणा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

मुख्यमंत्री रावत ने की लक्सर को नगर पालिका बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को लक्सर के शेकपुरी गांव में कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्सर को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। बदल लें संपत्ति | इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझ पर


मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को लक्सर के शेकपुरी गांव में कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्सर को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।

बदल लें संपत्ति | इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके। जो लोग मुझ पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे अपनी संपत्ति मुझ से बदल लें, मुझे कोई एतराज नहीं हैं।

चैंपियन को बताया कंस | कंस का काम  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कागंरेस से बगावत करने वाले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर नाना साधते हुए कहा कि चैंपियन ने तो कंस की तरह काम किया है।

गिनाई उपलब्धियां | कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में दो सालों के भीतर 8 लाख से ज्यादा लोगों की पेंशन लगाई है और किसानों के लिए कई तरह की योजना चलाई है।

नगरपालिका बनेगी लक्सर | मुख्यमंत्री ने लक्सर को नगर पालिका बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि लक्सर विधानसभा में रूके विकास कार्यों तेजी से लाई जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे