सलाम | बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, दुम दबाकर भागा तेंदुआ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Tehri-Garhwal

सलाम | बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, दुम दबाकर भागा तेंदुआ

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेंदुए ने एक मासूम को अपना निवाला बनाने की कोशिश की लेकिन एक मां की हिम्मत के आगे तेंदुए को दुम दबाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के बर्नीगाड क्षेत्र के


उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

एक बार फिर तेंदुए ने एक मासूम को अपना निवाला बनाने की कोशिश की लेकिन एक मां की हिम्मत के आगे तेंदुए को दुम दबाकर भागने पर मजबूर होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के बर्नीगाड क्षेत्र के तालुका छानी गांव में बलवीर का दस साल का बेटा प्रदीप घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान एक तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबोच लिया।

बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंची उसकी मां अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। इस बीच अन्य ग्रामीण भी लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए, जिससे खुद को घिरा देख तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।
इस घटना में बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे