खेत में काम कर रही महिला पर बाघिन ने किया हमला

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

खेत में काम कर रही महिला पर बाघिन ने किया हमला

नैनीताल जिले के रामनगर में बाघिन ने एक और महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम तल्ला गोजानी निवासी भवानी देवी (45 वर्ष) घर से कुछ दूर गन्ने के खेत के समीप मवेशियों के लिए चारा काट रही


नैनीताल जिले के रामनगर में बाघिन ने एक और महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम तल्ला गोजानी निवासी भवानी देवी (45 वर्ष) घर से कुछ दूर गन्ने के खेत के समीप मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकलकर आई बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो बाघिन फिर गन्ने के खेत में घुस गई। इस हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र में लगातार हो रही बाघिन के हमले से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। गुस्साए ग्रामीणों वन विभाग पर बाघिन को पकड़ने के मामले में हीलाहवाली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघिन को तत्काल पकड़ने की मांग की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे