घर में घुसे तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को लग गए 30 घंटे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

घर में घुसे तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को लग गए 30 घंटे

नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी के रानीकोट गांव में शुक्रवार सुबह एक घर में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने 30 घंटे बाद रेसक्यू किया। जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के रानीकोटा गांव में ग्रामीण नंदन सिंह का घर है। शुक्रवार सुबह वह घर में ही बैठे थे। इस बीच एक तेंदुआ


नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी के रानीकोट गांव में शुक्रवार सुबह एक घर में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने 30 घंटे बाद रेसक्यू किया।

जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के रानीकोटा गांव में ग्रामीण नंदन सिंह का घर है। शुक्रवार सुबह वह घर में ही बैठे थे। इस बीच एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया। इस पर नंदन सिंह ने तुरंत बाहर निकले और दरवाजे को बंद कर दिया। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दे दी।

सूचना मिलने पर गुलदार को पिंजरे में कैद करने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद से ही तेंदुए को पकड़ने की को कोशिश हो रही थी।

आखिरकार शनिवार को 30 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे