लॉकडाउन 4.0 | रेस्टोरेंट, स्कूल, जिम…क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां जानिए

  1. Home
  2. Country

लॉकडाउन 4.0 | रेस्टोरेंट, स्कूल, जिम…क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां जानिए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई। इसमें घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है। हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद


लॉकडाउन 4.0 | रेस्टोरेंट, स्कूल, जिम…क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां जानिए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संकट में पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई। इसमें घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है।

हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे। रेस्त्रां, स्कूल और जिम को भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक चिकित्सा में सहयोग करने वाले होटल के अलावा सभी होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा दी जा सकती है।

  • 31 मई तक देशभर में जिम, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियटर, बार और सभागार बंद रहेंगे।
  • साथ ही लॉकडाउन 4.0 में भी मेट्रो और रेल सेवा बंद रहेगी।
  • सामान्य हवाई सेवा भी नहीं संचालित होगी।
  • स्कूल, कॉलेज और कोचिंग भी बंद रहेंगी।

क्या-क्या खुलेगा?

  • लॉकडाउन चार में मॉल और कॉम्पलेक्स को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है, लेकिन दुकानों को खोलने पर राज्य सरकारें अपने स्तर पर फैसला कर सकती हैं।
  • इंटरस्टेट बस सेवा खुलेंगी, पान गुटका बिकेगा, शर्तों के साथ मिठाई की दुकान खुलेंगी।
  • शादी समारोह में 50 लोगों के शामिल होने की की इजाजत दी गई है।
  • स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति दी गई है।

कोरोना लॉकडाउन 4.0 के दौरान राज्यों की परस्पर सहमति से अंतरराज्यीय यात्री वाहनों, बस सेवाओं की आवाजाही को अनुमति दी जा सकती है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने यहां कोरोना वायरस संक्रमण के हालात को देखते हुए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बनाने का अधिकार दे दिया गया है।

सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे