इस मंदिर में रो रहे हैं बजरंग बलि, आंखों से बह रहे हैं आंसू

  1. Home
  2. Religion

इस मंदिर में रो रहे हैं बजरंग बलि, आंखों से बह रहे हैं आंसू

यूपी के इलाहाबाद में शनिवार को भगवान हनुमान की आंखों से आंसू बहने की खबर फैल गई। जिसके बाद मंदिर में बजरंग बली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर


इस मंदिर में रो रहे हैं बजरंग बलि, आंखों से बह रहे हैं आंसू

यूपी के इलाहाबाद में शनिवार को भगवान हनुमान की आंखों से आंसू बहने की खबर फैल गई। जिसके बाद मंदिर में बजरंग बली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

जानकारी के अनुसार ये हनुमान मंदिर जनपद के थाना कोतवाली बादशाही चौकी के निकट बादशाही मंडी में स्थित है। शनिवार सुबह मंदिर में पहुंचे कुछ लोगों ने हनुमान की मूर्ति से आंसू निकलते देखा। इनमें से एक शख्स ने आंसू पोंछ दिए, लेकिन मूर्ति से लगातार आंसू बहते ही रहे। बार-बार पोंछने के बाद भी अश्रुधारा नहीं रुकने पर यह बात आसपास के लोगों को बताई गई। बजरंग बली की आंखों से आंसू बहने की खबर शहर में फैलते ही मंदिर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके बाद पुलिस को मंदिर में तैनात कर दिया गया। पुलिस वहां से लोगों को हटाने के प्रयास में जुटी है।

इस मंदिर में रो रहे हैं बजरंग बलि, आंखों से बह रहे हैं आंसू

कुछ लोग हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करने लगे। ऐसे लोगों का कहना था कि महाशिवरात्रि पर पिछले 25 साल से वहां लगातार पूजा हो रही थी। इस बार व्यवस्थापक के न रहने पर पूजा नहीं हुई। इसीलिए मूर्ति की आंखों से आंसू निकल रहे हैं।

भगवान हनुमान की आंखों से आंसू निकलने को लोग चमत्कार मानते हुए दर्शन के लिए आ रहे हैं। भक्त अटकलें लगा रहे हैं कि भगवान आखिर दुखी क्यों हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे