उप सेना प्रमुख बने उत्तराखंड के ले. जनरल बिपिन रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

उप सेना प्रमुख बने उत्तराखंड के ले. जनरल बिपिन रावत

उत्तराखंड के ले. जनरल बिपिन रावत को भारतीय सेना का उप सेना प्रमुख बनाया गया है। इस पद पर पहुंचने से पहले भी वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। मूलत: पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले जनरल रावत का परिवार पहले रुड़की में रहता था, लेकिन अब नोएडा शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले जनरल


उत्तराखंड के ले. जनरल बिपिन रावत को भारतीय सेना का उप सेना प्रमुख बनाया गया है। इस पद पर पहुंचने से पहले भी वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। मूलत: पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले जनरल रावत का परिवार पहले रुड़की में रहता था, लेकिन अब नोएडा शिफ्ट हो गए हैं। इससे पहले जनरल विपिन चंद्र जोशी थल सेनाध्यक्ष, जबकि एडमिरल बीके जोशी नौसेना प्रमुख के पद तक पहुंचे थे।

11वीं गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में जनवरी 1979 में ज्वाइन करने वाले ले. जनरल रावत का कॅरियर उपलब्धियां भरा रहा है। वे दिसंबर 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी से पासआउट होने वाले बैच के श्रेष्ठतम कैडेट रहे और उन्हें स्वार्ड ऑफ ऑनर मिला। उनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी सेना में अफसर थे और लेफ्टिनेंट जनरल के शीर्ष ओहदे तक पहुंचे थे।

वर्तमान में सेना की दक्षिणी कमान के आर्मी कमांडर ले जनरल बिपिन रावत अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल जैसे कई सम्मान से अलंकृत किए गए हैं। कांगो में मल्टीनेशन ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ ही वह यूएन मिशन में सेक्रेटरी जनरल व फोर्स कमांडर भी रह चुके हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे